हज़ारीबाग: सिविल कोर्ट में एसपी का औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर कड़ा एक्शन
हजारीबाग सिविल कोर्ट परिसर में पुलिस अधीक्षक ने औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की गहन समीक्षा की। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सख्त सतर्कता बरतने, हर आने-जाने वाले पर नजर रखने और जांच प्रक्रिया मजबूत करने के निर्देश दिए गए। साथ ही कार्यालय कार्यों में पारदर्शिता और अनुशासन बनाए रखने पर जोर दिया गया। SP ने स्पष्ट कहा—सुरक्षा में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी।