शामली में एसपी ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था की कमान, बाजारों में किया पैदल भ्रमण
शामली पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह ने शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला व अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ शहर के प्रमुख बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर पैदल गश्त की। इस दौरान विजय चौक, फव्वारा चौक, वर्मा मार्केट, शिव चौक और गुरुद्वारा फाटक सहित प्रमुख स्थानों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
एसपी ने व्यापारियों और आम नागरिकों से बातचीत कर उनकी सुरक्षा संबंधी समस्याओं की जानकारी ली और लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। साथ ही पुलिसकर्मियों को बाजारों में नियमित गश्त करने और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए।
इसके बाद एसपी ने शामली रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। यहां यात्रियों की सुरक्षा, संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं की निगरानी के साथ जीआरपी थाने की व्यवस्थाओं को भी परखा। संबंधित अधिकारियों को रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा प्रबंध मजबूत रखने और सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला, कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार, महिला थाना प्रभारी मोनिका चौहान सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
#ShamliPolice #SPNPSingh #PolicePatrolling #ShamliNews #SecurityCheck
Kairana, Shamli | Nov 14, 2026