आगामी त्योहारों को लेकर राजकीय इंटर कॉलेज ऑडिटोरियम में प्रशासनिक बैठक
अधिकारियों ने शांति व्यवस्था और जनसमस्याओं पर की चर्चा, पीस कमेटी के पदाधिकारियों ने रखे क्षेत्रीय मुद्दे
#बरेली। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने को लेकर राजकीय इंटर कॉलेज ऑडिटोरियम में प्रशासनिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी, एसपी सिटी, सीओ, विभिन्न थाना क्षेत्रों के प्रभारी, नगर निगम के अधिकारी सहित पीस कमेटी के पदाधिकारी, वरिष्ठ नागरिक और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक में अधिकारियों ने आगामी त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, यातायात और क्षेत्र में आपसी सौहार्द बनाए रखने को लेकर चर्चा की। इस दौरान पीस कमेटी के पदाधिकारियों और क्षेत्रीय लोगों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों की जनसमस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं।
पीस कमेटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष ने भरपूर रोड की खराब हालत और गौवंश की समस्या का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में करीब 25 से 30 गायों के सामने पानी और चारे की समस्या है। उन्होंने अगले महीने अपने निजी खर्च से 10 नाद बनवाने तथा पानी, भूसा और चारे की व्यवस्था कराने की बात कही।
बैठक में मौजूद अधिकारियों ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। अधिकारियों ने सभी से आगामी त्योहारों को आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की।
Bareilly news Live #Bareilly #police #Shanti #vyavastha #jiladhikari #Bareilly #samajik #karykarta #peace #commity #off #India