घोड़ाडोंगरी: सारनी में ‘नमो: सेवा अनकही कहानी’ नुक्कड़ नाटक से सेवा संकल्प अभियान का संदेश, नगर पालिका अध्यक्ष भी मौजूद
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगलवार को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सारनी में ‘नमो: सेवा अनकही कहानी’ विषय पर नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाजसेवा, जनकल्याणकारी योजनाओं और जरूरतमंदों की सहायता के प्रति लोगों को जागरूक करना रहा।