इटारसी: नगर पालिका ने कचरा प्रबंधन के लिए शुरू की नई व्यवस्था, प्राइवेट कंपनी घर-घर जाकर अलग-अलग कचरा एकत्र करेगी
इटारसी शहर में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए वेवोइस लैब प्राइवेट लिमिटेड, जयपुर द्वारा विभिन्न वार्डों में पूर्ण रूप से तथा वार्ड 30 के आंशिक क्षेत्र में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण कार्य का शुभारंभ बुधवार सुबह करीब 11 बजे किया गया। शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष , सीएमओ एवं सभापति राकेश जाधव द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।