दतिया: पार्षद कल्लू कुशवाहा हत्याकांड में फरार आरोपी साहब सिंह यादव की तलाश तेज, पुलिस ने सिरोल गांव में दी दबिश
Datia, Datia | May 2, 2026 दतिया में वार्ड क्रमांक-1 के पार्षद कल्लू कुशवाहा हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपी साहब सिंह यादव की गिरफ्तारी के लिए कोतवाली पुलिस ने शनिवार दोपहर सिरोल गांव स्थित उसके घर पर दबिश दी। हालांकि पुलिस को यहां ताला लगा मिला और टीम खाली हाथ लौट आई। पुलिस अब आरोपी के अन्य संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।