केसरिया: महाशिवरात्रि के अवसर पर रविवार को केशरनाथ महादेव मंदिर केसरिया में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा
महाशिवरात्रि के अवसर पर रविवार को केशरनाथ महादेव मंदिर केसरिया में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रही। प्रशासन व मंदिर समिति के अनुसार करीब एक लाख श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा, पेयजल, स्वास्थ्य व ट्रैफिक व्यवस्था के विशेष