बहेड़ी: बाईपास मार्ग स्थित रोडवेज बस स्टैंड के पास से पुलिस ने 30 ग्राम स्मैक के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेजा
बहेड़ी पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बहेड़ी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा उप निरीक्षक तेजपाल सिंह के साथ पुलिस टीम ने कारवाई करते हुए रोडवेज बस स्टैंड के पास से 30 ग्राम स्मैक के साथ एक धंधेबाज शाकिर पुत्र जाकिर निवासी फतेहगंज पश्चिमी को गिरफ्तार मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है