शिवरीनारायण क्षेत्र के कुकदा गांव की अनिता कश्यप ने सूबेदार बनकर अन्य युवतियों के लिए मिसाल बन गई है। रायपुर के चन्द्रखुरी से ट्रेनिंग के बाद कुकदा गांव लौटी अनिता कश्यप का परिजन और ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। अनिता को वर्दी में देखकर उनके परिजन काफी भावुक हो गए।