एत्मादपुर: गौतम नगर बाल्मीकि बस्ती में 20 लाख रुपए की लागत से विकास कार्यों का विधायक ने किया शुभारंभ
Etmadpur, Agra | Dec 18, 2025 गौतम नगर बाल्मीकि बस्ती में भगवान बाल्मीकि जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर महर्षि बाल्मीकि वाटिका में होने वाले नव निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया गया। योजना के तहत एक हाल व कमरों का निर्माण आगरा नगर निगम द्वारा कराया जाएगा, जिसकी लागत करीब 20 लाख रुपये बताई गई है। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी, पार्षद व वरिष्ठजन उपस्थित रहे।