एत्मादपुर: कान्हा गौशाला के पीछे नगर निगम की जमीन पर अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, स्थानीय लोगों ने मिलीभगत का लगाया आरोप
Etmadpur, Agra | Dec 18, 2025 आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में नगर निगम की जमीन खाली कराने की कार्रवाई से हड़कंप मच गया। शाहदरा स्थित कान्हा गौशाला के पीछे अवैध दीवार निर्माण पर गुरुवार दोपहर बुलडोजर चला। बताया गया कि बंजर गाटा संख्या 269 सहित सरकारी जमीन पर कब्जा किया गया था। सहायक नगर आयुक्त के आदेश पर कार्रवाई हुई, वहीं पीड़ित ने पार्षद व निगम पर मिलीभगत और नक्शा बदलने का आरोप लगाया।