यमुनापार के ट्रांसयमुना थाना क्षेत्र के कालिंदी विहार स्थित महादेव हॉस्पिटल में इलाज के दौरान प्रसूता की मौत से हड़कंप मच गया। पेट दर्द पर भर्ती 28 वर्षीय डॉली ने पुत्र को जन्म दिया, हालत बिगड़ने पर दूसरे अस्पताल में रेफर किया गया, लेकिन उसे पहले ही डौली की मौत हो गई, परिजनों ने अस्पताल संचालक व स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव रखकर हंगामा किया।