एत्मादपुर: 10 लाख रुपए की लागत से केशव धाम पार्क का सौंदर्यीकरण हो रहा है, विधायक ने किया शुभारंभ
Etmadpur, Agra | Dec 17, 2025 दयालनगर स्थित केशव धाम पार्क में आज पार्क के सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ वरिष्ठ जनों द्वारा किया गया। यह कार्य आगरा नगर निगम द्वारा कराया जाएगा, जिसकी अनुमानित लागत 10 लाख रुपये है। कार्यक्रम में क्षेत्रीय पार्षद, भाजपा मंडल अध्यक्ष, पार्टी पदाधिकारी व अन्य सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे। पार्क के सौंदर्यीकरण से क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएं मिलेगी।