।।समाहरणालय पूर्णिया।।
( जिला जनसंपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:-1054,
दिनांक 06 अगस्त 2026,
==================
5 अगस्त 2026 तक विशेष अभियान के तहत् राशन कार्ड निर्माण हेतु कुल प्राप्त आवेदनों की संख्या 53549 है।
जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार की अध्यक्षता में जिला आपूर्ति पदाधिकारी एवं सभी अनुमंडल पदाधिकारी एडीएसओ तथा एमोओ के साथ समीक्षा बैठक का आयोजन प्रज्ञान सभागार में आहूत की गई।
समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्राप्त सभी राशन कार्ड आवेदनों का निष्पादन दिनांक 12 अगस्त 2026 तक पूरा करना सुनिश्चित करें।
---------------------------------
साथ ही जिला चयन समिति का भी बैठक आयोजित की गई। जिसमें उप विकास आयुक्त,सभी अनुमंडल पदाधिकारी, डीसीओ, जिला योजना पदाधिकारी उपस्थित थे।
समीक्षा के क्रम में नए जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं के नए अनुज्ञप्ति के लिए तैयार किए गए। औपबंधिक मेघा सूची पर विचार करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी धमदाहा एवं सदर पूर्णिया की औपबंधीक मेघा सूची के प्रकाशन हेतु चयन समीति द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई।
जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा दिनांक 14 अगस्त 2026 तक औपबंधिक मेघा सूची पर दावा आपत्ति प्राप्त करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया। मेघा सूची का प्रकाशन संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी के सूचना पट्ट जिला आपूर्ति कार्यालय के सूचना पट्ट एवं एन आई सी पूर्णिया के वेबसाइट
पर प्रकाशित कराने का निर्देश दिया गया।
Purnia, Bihar | Aug 6, 2026