।।समाहरणालय पूर्णिया।।
( जिला जनसंपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति :-1055,
दिनांक:-06 अगस्त 2026,
==================
श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) जिला पदाधिकारी,पूर्णिया द्वारा प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ एवं संवेदनशील बनाने के दृष्टिगत सरकार द्वारा संचालित जन-कल्याणकारी एवं विकास योजनाओं के क्रियान्वयन एवं गुणवत्ता की जांच वरीय पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों द्वारा लगातार कराया जा रहा है।
इसी दौरान पूर्णिया नगर निगम क्षेत्र में बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम (BUIDCO) द्वारा निर्मित विभिन्न स्थलों पर सड़क निर्माण की गुणवत्ता, तकनीकी मानकों के अनुपालन, जल निकासी व्यवस्था, सड़क की उपयोगिता एवं अन्य संबंधित बिंदुओं का संयुक्त रूप से विस्तृत निरीक्षण किया गया।
संयुक्त निरीक्षण दल में ग्रामीण कार्य विभाग (RWD) के कनीय अभियंता, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, डगरुआ तथा जिला कृषि पदाधिकारी, पूर्णिया शामिल थे।
निरीक्षण दल ने स्पष्ट किया कि जिला प्रशासन, पूर्णिया विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, गुणवत्ता नियंत्रण एवं जनहित से जुड़े कार्यों की नियमित निगरानी के लिए प्रतिबद्ध है।
Purnia, Bihar | Aug 6, 2026