मंदसौर: पैतृक भूमि पर कब्ज़ा दिलाने की मांग को लेकर गांधी चौराहे पर परिवार का अनिश्चितकालीन धरना
मंदसौर। मल्हारगढ़ तहसील के ग्राम खड़पाल्या निवासी एक परिवार अपनी पैतृक कृषि भूमि का कब्जा दिलाने की मांग को लेकर गांधी चौराहे पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठा है। परिवार का आरोप है कि उनकी जमीन पर कुछ प्रभावशाली लोगों ने कब्जा कर रखा है और प्रशासन से कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।