बरहेट: छोटा उदाली गांव के चांदूटोला में बीती रात गोली मारकर एक व्यक्ति की हत्या, अपराधी फरार
बीते रात छोटा उदालीगांव के चांदुटोला में 45 वर्षीय सीताराम हेंब्रम पिता सफल हेंब्रम की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पत्नी मीरू मरांडी ने बताया कि उसके पति को जेठा हेम्ब्रम ने दारु नहीं देने के कारण कान के पास गोली मार दी जिससे उसके पति की मौत हो गई। बताई कि पहले उसने जमीन विवाद को लेकर जान से मारने की धमकी भी दी थी पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।