पुलिस प्रशासन ने बुधवार को शाम 6 बजे जानकारी देते हुए बताया कि थाना बहादुरपुर पुलिस ने लोगों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी साझा करने के खतरे और डिजिटल सुरक्षा के जरूरी उपायों की जानकारी दी। पुलिस ने नागरिकों से सतर्क रहने और किसी भी साइबर अपराध की तुरंत शिकायत करने की अपील की।