अरवल: सैदपुर धावा के वार्ड 13 में नाली-गली की समस्या पर पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रामाकांत कुमार ने ग्रामीणों से की बात #jansamasya
Arwal, Arwal | Jul 30, 2025 वार्ड सं13 सैदपुर धावा के निवासियों को गली और नाली जाम की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों की परेशानी सुनते हुए, रामाकांत कुमार टुन्ना (अध्यक्ष प्रतिनिधि सह-पूर्व अध्यक्ष, नगर परिषद अरवल) ने अधिकारियों से जल्द सफाई की मांग की। उन्होंने कहा कि गंदगी और जलजमाव से बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने इस समस्या का स्थायी समाधान की बात कही