अरवल: सिपाही भर्ती परीक्षा को कदाचार मुक्त बनाने के लिए होटलों और लॉज में चला जांच अभियान
Arwal, Arwal | Jul 30, 2025 अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अरवल के नेतृत्व में केंद्रीय चयन पर्षद, पटना द्वारा आयोजित सिपाही संवर्ग भर्ती परीक्षा के मद्देनज़र शहर के विभिन्न होटलों और लॉजों में जांच अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश पर यह कार्रवाई परीक्षा को पूरी तरह कदाचार मुक्त एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने हेतु की गई। इस दौरान संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई।