चौपारण: रावण दहन कार्यक्रम को लेकर चौपारण पुलिस अलर्ट, थाना प्रभारी ने किया स्थल निरीक्षण
प्रखंड के सिंघरावां स्कूल ग्राउंड में आज आयोजित होने वाले भव्य रावण दहन कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर चौपारण पुलिस सक्रिय नजर आई। कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से चौपारण थाना प्रभारी पंकज कुमार एवं एसआई दिव्य प्रकाश ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था एवं आयोजन से जु