बिहार: गगन दीवान मोहल्ला से न्यायालय के दो वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Bihar, Nalanda | Sep 21, 2024 लहेरी थाना क्षेत्र के गगन दीवान मोहल्ला से न्यायालय के दो वारंटी सिकंदर यादव और कृष्णा यादव को पुलिस ने किया गिरफ्तार। इस मामले में लहेरी थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि 20 बरस का मारपीट का पुराना केस हैं। उसी मामले में न्यायालय द्वारा सिकंदर यादव और कृष्णा यादव के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया था।