बिहार: गुरुद्वारा मोगलकुआं में बिहार सिख फेडरेशन की बैठक, 22 सितंबर को विभिन्न मुद्दों पर होगी चर्चा
Bihar, Nalanda | Sep 21, 2024 बिहार सिख फेडरेशन के पदाधिकारियों और सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक गुरुद्वारा मोगलकुआं, बिहारशरीफ में आयोजित की गई। इस बैठक में 22 सितंबर को होने वाली जिला स्तर की सिखों की बैठक की तैयारियों पर चर्चा की गई, जिसमें नालंदा जिले के सिख समुदाय की विभिन्न समस्याओं और मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।