बिहार: न्यायालय के एक वारंटी को बिहार थाना पुलिस ने पतुआना गांव से किया गिरफ्तार
Bihar, Nalanda | Sep 21, 2024 बिहार थाना पुलिस ने न्यायालय के एक वारंटी को पतुआना गांव से गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी पतुआना गांव निवासी विंदेश्वर यादव के पुत्र अशोक यादव है। बिहार थाना के पुलिस कर्मी ने बताया की वर्ष 2008 में मारपीट हुआ था उसी मामले में न्यायालय द्वारा अशोक यादव के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था उसी वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।