बिहार: अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ ने दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों के साथ की बैठक
Bihar, Nalanda | Sep 21, 2024 बिहार शरीफ के अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ ने दुर्गा पूजा को शांति एवं सौहार्दपूर्ण तरीके के संपन्न कराने के उद्देश्य से बिहार शरीफ शहर के दुर्ग पूजा समिति के सदस्यों के साथ बैठक किया। बैठक के दौरान सभी पूजा समिति को सरकार के गाइडलाइन को पूरा करने की बात बताई गई इसके अलावे पूजा पंडाल में सीसी टीवी कैमरा सहित वोलेंटियर को रखने को कहा गया है।