देवास नगर: देवास में भीषण गर्मी: 41 डिग्री तापमान से बढ़ी तपिश, सड़कों पर पसरा सन्नाटा
देवास में भीषण गर्मी का असर: 41 डिग्री तापमान ने बढ़ाई तपिश, सड़कों पर पसरा सन्नाटा रविवार की छुट्टी और तेज गर्मी के चलते शहर में कम दिखी आवाजाही, लोग तलाशते रहे छांव देवास। मई की भीषण गर्मी अब लोगों के लिए परेशानी का कारण बनने लगी है। रविवार शाम 5 बजे बताया कि देवास का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे दोपहर के समय शहर तपता नजर आया।