Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur

भिंडर नगर पालिका पर ठेकेदार ने कार्य प्रणाली पर लगाए गंभीर आरोप, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल!#rajdhani_khabar #udaipur #viralvideos #pwa

Badgaon, Udaipur | Jun 25, 2026

MORE NEWS

हरियाणा-राजस्थान बॉर्डर पर पुलिसकर्मी और कार चालक के बीच विवाद का वीडियो वायरल ! 
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि एक कार चालक ने कथित रूप से रिश्वत लेते हुए एक पुलिसकर्मी का वीडियो बना लिया। आरोप है कि वीडियो बनाते देख पुलिसकर्मी नाराज हो गया और कार चालक के साथ मारपीट तथा मोबाइल छीनने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि यह वीडियो हरियाणा-राजस्थान बॉर्डर क्षेत्र का है। पीड़ित के अनुसार, घटना के बाद संबंधित पुलिस अधिकारियों को शिकायत भी दी गई है। हालांकि, वायरल वीडियो में किए जा रहे दावों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।#rajdhani_khabar #viralvideos #rajdhani_ख़बर

हरियाणा-राजस्थान बॉर्डर पर पुलिसकर्मी और कार चालक के बीच विवाद का वीडियो वायरल ! सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि एक कार चालक ने कथित रूप से रिश्वत लेते हुए एक पुलिसकर्मी का वीडियो बना लिया। आरोप है कि वीडियो बनाते देख पुलिसकर्मी नाराज हो गया और कार चालक के साथ मारपीट तथा मोबाइल छीनने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि यह वीडियो हरियाणा-राजस्थान बॉर्डर क्षेत्र का है। पीड़ित के अनुसार, घटना के बाद संबंधित पुलिस अधिकारियों को शिकायत भी दी गई है। हालांकि, वायरल वीडियो में किए जा रहे दावों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।#rajdhani_khabar #viralvideos #rajdhani_ख़बर

Badgaon, Udaipur | Jun 25, 2026

बिछीवाड़ा थाने की वायरल तस्वीर पर उठे सवाल,महिला पुलिसकर्मी को बर्खास्त करने की मांग !#rajdhani_khabar #udaipur #viralvideos #rajdhani_ख़बर

बिछीवाड़ा थाने की वायरल तस्वीर पर उठे सवाल,महिला पुलिसकर्मी को बर्खास्त करने की मांग !#rajdhani_khabar #udaipur #viralvideos #rajdhani_ख़बर

Badgaon, Udaipur | Jun 25, 2026

निर्जला एकादशी पर 5000 तुलसी पौधों का निःशुल्क वितरण* 
 *राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने दिया पर्यावरण संरक्षण एवं संस्कृति संरक्षण का संदेश

उदयपुर, 25 जून। निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर चाँदपोल सेवा समिति एवं श्री रामकृष्ण दल के संयुक्त तत्वावधान में चाँदपोल बाहर स्थित जाड़ा गणेशजी प्रांगण में भव्य तुलसी पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत लगभग 5000 तुलसी पौधों का निःशुल्क वितरण कर पर्यावरण संरक्षण, भारतीय संस्कृति एवं स्वास्थ्य संवर्धन का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ तुलसी माता के विधिवत पूजन एवं आरती के साथ हुआ। इस अवसर पर पंजाब के माननीय राज्यपाल एवं मेवाड़ के लोकप्रिय जननेता श्री *गुलाबचंद कटारिया मुख्य* अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।पंजाब राज्यपाल श्री कटारिया का स्वागत चंद्रशेखर कुमावत द्वारा पगड़ी पहनाकर तथा रोहित चौबीसा एवं पवन कुमावत द्वारा उपरणा ओढ़ाकर किया गया।
अपने संबोधन में राज्यपाल श्री कटारिया ने तुलसी के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं वैज्ञानिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि तुलसी भारतीय जीवन परंपरा का अभिन्न अंग है। प्रत्येक परिवार को अपने घर में तुलसी का पौधा स्थापित कर उसका संरक्षण एवं संवर्धन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि तुलसी न केवल वातावरण को शुद्ध करती है, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा एवं स्वास्थ्य लाभ का भी महत्वपूर्ण स्रोत है।
उन्होंने उदयपुर की जीवनरेखा कही जाने वाली पिछोला झील की वर्तमान स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए नागरिकों से जल संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। साथ ही चाँदपोल क्षेत्र से अपने पुराने जुड़ाव एवं स्मृतियों को भी उपस्थित जनसमूह के साथ साझा किया।
कार्यक्रम में चाँदपोल क्षेत्र एवं शहरकोट के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए बड़ी संख्या में आमजन को तुलसी पौध वितरित किए। आयोजकों ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता तथा भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों को जन-जन तक पहुँचाना है।
इस अवसर पर चंद्रगुप्त सिंह चौहान, फतेह सिंह राठौड़, जतिन गांधी, सुरेंद्र द्विवेदी, अतुल चंडालिया, योगेश कुमावत, आकाश वागरेचा, दुर्गेश शर्मा, रंजीत दिगपाल, विजयलक्ष्मी कुमावत, दुर्गेश चौबीसा, प्रेम राव महेंद्र ,ओझा, दीपक शर्मा, हीरालाल सोनी, नाहर सिंह, निर्मल चौबीसा, ललित कुमावत, प्रदीप अजमेरा एवं नंदलाल पहाड़िया सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन दीपक अजमेरा एवं निखिल पुरोहित द्वारा किया गया। अंत में कार्यक्रम व्यवस्था प्रमुख पंकज अजमेरा ने सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया।

निर्जला एकादशी पर 5000 तुलसी पौधों का निःशुल्क वितरण* *राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने दिया पर्यावरण संरक्षण एवं संस्कृति संरक्षण का संदेश उदयपुर, 25 जून। निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर चाँदपोल सेवा समिति एवं श्री रामकृष्ण दल के संयुक्त तत्वावधान में चाँदपोल बाहर स्थित जाड़ा गणेशजी प्रांगण में भव्य तुलसी पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत लगभग 5000 तुलसी पौधों का निःशुल्क वितरण कर पर्यावरण संरक्षण, भारतीय संस्कृति एवं स्वास्थ्य संवर्धन का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ तुलसी माता के विधिवत पूजन एवं आरती के साथ हुआ। इस अवसर पर पंजाब के माननीय राज्यपाल एवं मेवाड़ के लोकप्रिय जननेता श्री *गुलाबचंद कटारिया मुख्य* अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।पंजाब राज्यपाल श्री कटारिया का स्वागत चंद्रशेखर कुमावत द्वारा पगड़ी पहनाकर तथा रोहित चौबीसा एवं पवन कुमावत द्वारा उपरणा ओढ़ाकर किया गया। अपने संबोधन में राज्यपाल श्री कटारिया ने तुलसी के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं वैज्ञानिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि तुलसी भारतीय जीवन परंपरा का अभिन्न अंग है। प्रत्येक परिवार को अपने घर में तुलसी का पौधा स्थापित कर उसका संरक्षण एवं संवर्धन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि तुलसी न केवल वातावरण को शुद्ध करती है, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा एवं स्वास्थ्य लाभ का भी महत्वपूर्ण स्रोत है। उन्होंने उदयपुर की जीवनरेखा कही जाने वाली पिछोला झील की वर्तमान स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए नागरिकों से जल संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। साथ ही चाँदपोल क्षेत्र से अपने पुराने जुड़ाव एवं स्मृतियों को भी उपस्थित जनसमूह के साथ साझा किया। कार्यक्रम में चाँदपोल क्षेत्र एवं शहरकोट के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए बड़ी संख्या में आमजन को तुलसी पौध वितरित किए। आयोजकों ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता तथा भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों को जन-जन तक पहुँचाना है। इस अवसर पर चंद्रगुप्त सिंह चौहान, फतेह सिंह राठौड़, जतिन गांधी, सुरेंद्र द्विवेदी, अतुल चंडालिया, योगेश कुमावत, आकाश वागरेचा, दुर्गेश शर्मा, रंजीत दिगपाल, विजयलक्ष्मी कुमावत, दुर्गेश चौबीसा, प्रेम राव महेंद्र ,ओझा, दीपक शर्मा, हीरालाल सोनी, नाहर सिंह, निर्मल चौबीसा, ललित कुमावत, प्रदीप अजमेरा एवं नंदलाल पहाड़िया सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन दीपक अजमेरा एवं निखिल पुरोहित द्वारा किया गया। अंत में कार्यक्रम व्यवस्था प्रमुख पंकज अजमेरा ने सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया।

Badgaon, Udaipur | Jun 25, 2026

फायर एनओसी बिना नहीं संचालित होंगे शहर में एक भी व्यवसायिक प्रतिष्ठान, निगम अग्निशमन विभाग करेगा सख्त कार्यवाही।

फायर सेफ्टी को लेकर अग्निशमन विभाग की लगातार दूसरे दिन बड़ी कार्यवाही।

अग्नि सुरक्षा मापदंडों में लापरवाही पर तीन होटल, एक रेस्टोरेंट को किया सीज।

उदयपुर। नगर निगम अग्निशमन विभाग की शहर में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार दूसरे दिन भी सख्त कार्रवाई जारी रही। निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना के निर्देश पर अग्निशमन विभाग की टीम ने अग्नि सुरक्षा नियमों की लगातार अवहेलना करने तथा पूर्व में जारी नोटिसों की अनुपालना नहीं करने वाले चार प्रतिष्ठानों को सीज किया गया।
इन इमारतों को किया सीज।
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि अग्नि सुरक्षा मानकों को लेकर निगम द्वारा पिछले कई समय से एक अभियान चलाया जा रहा हैं। इस अभियान में पहले सभी प्रतिष्ठानों को अपने परिसर में अग्नि सुरक्षा संबंधित उपकरण स्थापित करने हेतु अपील की गई थी, उसके बाद नोटिस जारी किए गए उसके उपरान्त भी कई प्रतिष्ठानों ने सभी को अनदेखा करते हुए लापरवाही की। इसी के चलते मुख्य अग्निशमन अधिकारी बाबूलाल चौधरी के नेतृत्व में गुरुवार को कार्रवाई करते हुए सेक्टर-3 स्थित मीरा होटल, गुलाब बाग स्थित ग्रैंड सीता होटल, सेक्टर-14 स्थित एक रेस्टोरेंट तथा सेक्टर-3 सेवा आश्रम स्थित ग्रैंड गिफ्ट कॉम्प्लेक्स में संचालित कोचिंग को अग्नि आपातकालीन सुरक्षा प्रावधानों के तहत सीज किया गया। इस दौरान अग्निशमन अधिकारी शिवराम मीणा, सहायक अग्निशमन अधिकारी नवदीप सिंह बग्गा तथा निगम पुलिस निरीक्षक मंगीलाल डांगी एवं भारी जाब्ता मौजूद रहा।
इस कारण हुई सीज की कार्यवाही।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी बाबूलाल चौधरी ने बताया कि पूर्व में किए निरीक्षण के दौरान संबंधित प्रतिष्ठानों में आवश्यक अग्निशमन उपकरणों की कमी, आपातकालीन निकास व्यवस्था का अभाव, फायर सेफ्टी मानकों की अनुपालना नहीं होना तथा अग्नि सुरक्षा अनापत्ति प्रमाण-पत्र (फायर एनओसी) प्राप्त नहीं करना पाया गया। विभाग द्वारा पूर्व में संबंधित संचालकों को नोटिस जारी कर आवश्यक अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए थे, लेकिन निर्धारित समयावधि में आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई नहीं किए जाने पर एवं आमजन के जानमाल की रक्षा हेतु यह कठोर कदम उठाया गया।
फायर एनओसी बिना नहीं संचालित होंगे शहर में एक भी व्यवसायिक प्रतिष्ठान, निगम करेगा सख्त कार्यवाही।
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने स्पष्ट किया है कि शहर में किसी भी व्यवसायिक प्रतिष्ठान को फायर एनओसी के बिना संचालित नहीं होने दिया जाएगा। जनसुरक्षा से जुड़े मामलों में सभी भी प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा तथा नियमों की अवहेलना करने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध इसी प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। 
अग्नि सुरक्षा मानकों के बिना नहीं खुलेगे प्रतिष्ठान।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी बाबूलाल चौधरी ने बताया कि जब तक सीज किए गए संबंधित प्रतिष्ठान आवश्यक अग्निशमन उपकरण स्थापित कर निर्धारित अग्नि सुरक्षा मानकों की पूर्ण पालना नहीं करते तथा विभाग से विधिवत फायर एनओसी प्राप्त नहीं कर लेते, तब तक सीज किए गए प्रतिष्ठानों को पुनः संचालित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। 
निगम आयुक्त की अपील।
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने शहर के सभी संस्थान संचालकों एवं आमजन से अपील की कि वे जनजीवन एवं संपत्ति की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अग्नि सुरक्षा मानकों की पूर्ण पालना करें तथा प्रशासन का सहयोग प्रदान करें। नगर निगम द्वारा आमजन के हित हेतु अभियान चलाया गया है शहरवासी अग्नि सुरक्षा मानकों की पालना करते हुए इसमें अपना सहयोग देवे।

फायर एनओसी बिना नहीं संचालित होंगे शहर में एक भी व्यवसायिक प्रतिष्ठान, निगम अग्निशमन विभाग करेगा सख्त कार्यवाही। फायर सेफ्टी को लेकर अग्निशमन विभाग की लगातार दूसरे दिन बड़ी कार्यवाही। अग्नि सुरक्षा मापदंडों में लापरवाही पर तीन होटल, एक रेस्टोरेंट को किया सीज। उदयपुर। नगर निगम अग्निशमन विभाग की शहर में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार दूसरे दिन भी सख्त कार्रवाई जारी रही। निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना के निर्देश पर अग्निशमन विभाग की टीम ने अग्नि सुरक्षा नियमों की लगातार अवहेलना करने तथा पूर्व में जारी नोटिसों की अनुपालना नहीं करने वाले चार प्रतिष्ठानों को सीज किया गया। इन इमारतों को किया सीज। नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि अग्नि सुरक्षा मानकों को लेकर निगम द्वारा पिछले कई समय से एक अभियान चलाया जा रहा हैं। इस अभियान में पहले सभी प्रतिष्ठानों को अपने परिसर में अग्नि सुरक्षा संबंधित उपकरण स्थापित करने हेतु अपील की गई थी, उसके बाद नोटिस जारी किए गए उसके उपरान्त भी कई प्रतिष्ठानों ने सभी को अनदेखा करते हुए लापरवाही की। इसी के चलते मुख्य अग्निशमन अधिकारी बाबूलाल चौधरी के नेतृत्व में गुरुवार को कार्रवाई करते हुए सेक्टर-3 स्थित मीरा होटल, गुलाब बाग स्थित ग्रैंड सीता होटल, सेक्टर-14 स्थित एक रेस्टोरेंट तथा सेक्टर-3 सेवा आश्रम स्थित ग्रैंड गिफ्ट कॉम्प्लेक्स में संचालित कोचिंग को अग्नि आपातकालीन सुरक्षा प्रावधानों के तहत सीज किया गया। इस दौरान अग्निशमन अधिकारी शिवराम मीणा, सहायक अग्निशमन अधिकारी नवदीप सिंह बग्गा तथा निगम पुलिस निरीक्षक मंगीलाल डांगी एवं भारी जाब्ता मौजूद रहा। इस कारण हुई सीज की कार्यवाही। मुख्य अग्निशमन अधिकारी बाबूलाल चौधरी ने बताया कि पूर्व में किए निरीक्षण के दौरान संबंधित प्रतिष्ठानों में आवश्यक अग्निशमन उपकरणों की कमी, आपातकालीन निकास व्यवस्था का अभाव, फायर सेफ्टी मानकों की अनुपालना नहीं होना तथा अग्नि सुरक्षा अनापत्ति प्रमाण-पत्र (फायर एनओसी) प्राप्त नहीं करना पाया गया। विभाग द्वारा पूर्व में संबंधित संचालकों को नोटिस जारी कर आवश्यक अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए थे, लेकिन निर्धारित समयावधि में आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई नहीं किए जाने पर एवं आमजन के जानमाल की रक्षा हेतु यह कठोर कदम उठाया गया। फायर एनओसी बिना नहीं संचालित होंगे शहर में एक भी व्यवसायिक प्रतिष्ठान, निगम करेगा सख्त कार्यवाही। नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने स्पष्ट किया है कि शहर में किसी भी व्यवसायिक प्रतिष्ठान को फायर एनओसी के बिना संचालित नहीं होने दिया जाएगा। जनसुरक्षा से जुड़े मामलों में सभी भी प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा तथा नियमों की अवहेलना करने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध इसी प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। अग्नि सुरक्षा मानकों के बिना नहीं खुलेगे प्रतिष्ठान। मुख्य अग्निशमन अधिकारी बाबूलाल चौधरी ने बताया कि जब तक सीज किए गए संबंधित प्रतिष्ठान आवश्यक अग्निशमन उपकरण स्थापित कर निर्धारित अग्नि सुरक्षा मानकों की पूर्ण पालना नहीं करते तथा विभाग से विधिवत फायर एनओसी प्राप्त नहीं कर लेते, तब तक सीज किए गए प्रतिष्ठानों को पुनः संचालित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। निगम आयुक्त की अपील। नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने शहर के सभी संस्थान संचालकों एवं आमजन से अपील की कि वे जनजीवन एवं संपत्ति की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अग्नि सुरक्षा मानकों की पूर्ण पालना करें तथा प्रशासन का सहयोग प्रदान करें। नगर निगम द्वारा आमजन के हित हेतु अभियान चलाया गया है शहरवासी अग्नि सुरक्षा मानकों की पालना करते हुए इसमें अपना सहयोग देवे।

Badgaon, Udaipur | Jun 25, 2026

भिंडर नगर पालिका पर ठेकेदार ने कार्य प्रणाली पर लगाए गंभीर आरोप, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल!#rajdhani_khabar #udaipur #viralvideos #pwa - Badgaon News