कसिया: कुशीनगर में बारिश बनी मुसीबत, 40 वर्ष पुराना मकान ढहा, परिवार बाल-बाल बचा, घर का सारा सामान बर्बाद हुआ
कुशीनगर नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 27 पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में बारिश ने एक परिवार के लिए मुसीबत खड़ी कर दी। आबिद अली का 40 वर्ष पुराना मकान बारिश के पानी से भीगकर अचानक ढहने लगा। घर के सदस्यों ने जैसे ही मकान को ढहते देखा, वे तुरंत घर छोड़कर बाहर भाग निकले। देखते ही देखते पूरा मकान गिर गया। इस दुर्घटना में सौभाग्य से कोई हताहत नहीं हुआ।