कसिया: कसया पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, आरोपी दुष्कर्म व गोवध मामले में भी है वांछित
कसया पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट के एक मामले में वांछित अभियुक्त मृत्युंजय गुप्ता पुत्र बन्टीलाल गुप्ता निवासी भटवलिया नंबर 1, थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया है।जिसपर कई गंभीर मामले दर्ज हैं। कसया के एसएचओ अमित शर्मा ने उपनिरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय का. अमित यादव तथा अभिषेक मौर्य की टीम के साथ गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।