कसिया: तरयासुजान थाना क्षेत्र के एक गांव में मायके आई विवाहिता ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, पुलिस से कार्रवाई की मांग की
तमकुहीराज को तरयासुजान थाना क्षेत्र के एक गांव में मायके आयी विवाहिता ने मायके के ही एक युवक पर जबरजस्ती दुष्कर्म करने और वीडियो बनाकर उसे वायरल करने का धमकी देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने मेरे पति, सास व ससुर को भी इस घटना को बता दिया है, जिससे मेरे ससुराल वालों ने मुझे घर से निकाल दिया है।