पडरौना: सुकसेनवा में ईंट उठाते समय सांप ने शख्स को डसा, कुशीनगर जिला अस्पताल में भर्ती, इलाज के बाद हालत में सुधार
कुशीनगर जिले के पड़ोसी जनपद गोपालगंज (बिहार) के सुकसेनवा गांव निवासी सुदर्शन गुप्ता, जो कटेया थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं, रविवार को ईंट उठाकर रख रहे थे, तभी एक ज़हरीले साँप ने उनके हाथ में काट लिया। परिजन उन्हें बिना देर किए इलाज के लिए कुशीनगर जिला अस्पताल लेकर पहुँचे। जहाँ डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज शुरू किया गया। इलाज के बाद हालत में हुआ सुधार।