कसिया: पटहेरवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया, 4 बाइक और एक बोलेरो बरामद
पुलिस उपाधीक्षक बसंत सिंह ने बताया कि पटहेरवा पुलिस ने अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पटहेरवा पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान तीन अंतर्राज्यीय वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की चार मोटरसाइकिल और एक बोलेरो वाहन बरामद किया है।