कसिया: चोरी की घटना का 12 घंटे में खुलासा, चौराखास पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर ₹1210 बरामद किए
चौराखास क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने मात्र 12 घंटे में सुलझा लिया है। अजय यादव पुत्र चन्द्रदेव यादव निवासी बकुलहर कला ने अपने घर में 03 अगस्त को हुई चोरी की सूचना थाना चौराखास पुलिस को दी थी। पुलिस ने आरोपी विजय यादव पुत्र स्वर्गीय हरदेव यादव को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी भी बकुलहर कला गांव का ही निवासी है।