कोईलवर: खरीदारी के बहाने कोईलवर कपिल देव चौक स्थित ज्वेलरी दुकान से 75 हजार के झुमके चोरी, CCTV फुटेज हुआ वायरल
कोईलवर कपिलदेव चौक के पास स्थित महालक्ष्मी ज्वेलर्स में चोरी की घटना सामने आई है। आरोप है कि खरीदारी के बहाने दुकान में आई दो महिलाओं ने करीब 75 हजार रुपये कीमत के झुमके चुरा लिए। चोरी की यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो मंगलवार की सुबह 8:00 बजे सोशल मीडिया से प्राप्त हुआ है।