जौनपुर: 16 वर्षीय किशोरी लापता, परिजनों ने जफराबाद थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी
जफराबाद थाना क्षेत्र से 16 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों के मुताबिक, किशोरी 8 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 1:30 बजे बिना बताए घर से कहीं चली गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका। किशोरी के पिता ने 9 सितंबर को जफराबाद थाने में शिकायत पत्र देकर पुलिस से उसकी तलाश कराने और जरूरी कार्रवाई की मांग की। शिकायत के आधार पर पुलि