गोरखपुर: 10 वर्षीय बच्ची के अपहरण, रेप और हत्या मामले में पीड़िता के पिता का गोरखपुर कोर्ट में बयान दर्ज, अगली सुनवाई 24 अगस्त को
कोतवाली थाना क्षेत्र के जिला अस्पताल से सिपाही ने 10 साल की बच्ची को अगवाकर रेप और हत्या किया था।इस मामले में कार्रवाई तेजी से आगे बढ़ रही है।पॉक्सो एक्ट की विशेष अदालत में मृतका के पिता के बयान दर्ज किए गए।इस दौरान आरोपी के वकील ने पिता से सवाल-जवाब किए।कोर्ट में दोनों पक्षों के बीच बहस भी हुई।मामले में अगली सुनवाई की तारीख 24 अगस्त तय की गई है।