महरौनी: ग्राम सैदपुर निवासी किसान द्वारा की गई आत्महत्या के संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकारी महरौनी ने दी जानकारी
पुलिस क्षेत्राधिकारी महरौनी रक्षपाल सिंह ने सोमवार दोपहर करीबन 2:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम सैदपुर निवासी एक किसान ने रविवार को खेत पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उक्त मामले में पीड़ित के परिजनों की शिकायत के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की गई है।