बिजावर: केन-बेतवा परियोजना: प्रभावितों से मुलाकात, पाठापुर के पात्र लोगों को मुआवज़ा दिलाने का भरोसा
शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे ग्राम पाठापुर और नरोली से आए केन-बेतवा लिंक परियोजना से प्रभावित लोगों ने निज निवास पर मुलाकात कर अपनी समस्याएं, सुझाव और मांगें रखीं। इस दौरान प्रभावित परिवारों की बात गंभीरता से सुनी गई और उन्हें हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया गया। बताया गया कि पात्र लोगों को उचित मुआवज़ा दिलाने के लिए शासन-प्रशासन से लगातार संवाद किया जा रहा है।