बहराइच: अनारकली झील के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, मौके पर पहुंची पुलिस
थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत स्थित अनारकली झील के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। घटना की सूचना थाना दरगाह पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पहचान के लिए अगले 72 घंटे के लिए मर्चीयुरी में रखवाया है। पुलिस ने बताया कि शव क़ी पहचान कराए जाने के प्रयास किया जा रहे हैं।