रामगंजमण्डी: सुकेत में ₹3 करोड़ की लागत से बनेंगी 7 सड़कें, उपप्रधान ने पूजन कर किया शुभारंभ
सुकेत नगर पालिका क्षेत्र मे 7 सडको का नवीनकरण कार्य शुरू हो गया है। शुक्रवार शाम करीब 4 बजे उपप्रधान सुनील गौत्तम ने पीडबल्यूडी विभागीय अधिकारियो के साथ सड़क निर्माण उपकारणों की विधिवत पूजन कर कार्य का शुभारम्भ किया। सुकेत पालिका क्षेत्र मे सडको का निर्माण कार्य शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर द्वारा 3 करोड़ रुपए की घोषणा पर हो रहा है।