पिंड्रा: एयरपोर्ट पर आपात स्थिति में विमान यात्रियों को मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधा, सांसद ने किया इंस्पेक्शन रूम का लोकार्पण
शुक्रवार को मछलीशहर की सांसद और हवाईअड्डा सलाहकार समिति की अध्यक्ष प्रिया सरोज ने वाराणसी एयरपोर्ट के टर्मिनल बिल्डिंग में मेडिकल इंस्पेक्शन रूम का फीता काटकर लोकार्पण किया ।इस अवसर पर उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए बताया कि एमआई रूम में आपात स्थिति में विमान यात्रियों के साथ ही एयरपोर्ट कर्मियों और आगंतुकों का उपचार किया जा सकेगा ।