पिंड्रा: कपसेठी पुलिस ने थार से लूट करने वाले लुटेरे को किया गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
वाराणसी में गुरुवार को कपसेठी थान क्षेत्र की पुलिस ने 7 जुलाई को थार से बाईक चालक को लूटने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया। पुलिस ने लूट में प्रयुक्त थार वाहन और लूटी गई बाइक बरामद किया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के अन्य साथियों को भी तलाश की जा रही है।