पिंड्रा: पिंडरा ब्लॉक स्थित विद्यालय में गुरु पूर्णिमा पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने शिक्षकों को किया सम्मानित
वाराणसी के पिण्डरा ब्लॉक स्थित पंडित दीन दयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। भारतीय जनता पार्टी वाराणसी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।