रामगढ़: कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने नथुवाखान क्षेत्र का दौरा किया, ग्रामीणों से की बातचीत
उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने शुक्रवार को रामगढ़ ब्लॉक के नथुवाखान क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद स्थापित कर उनका कुशलक्षेम जाना और स्थानीय विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।