जमुई: फतेहपुर गांव में फोन पर पति से झगड़े के बाद नव विवाहिता पत्नी ने फंदे से झूलकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी
Jamui, Jamui | May 2, 2026 फोन पर पति से झगड़ा होने के बाद तनाव में ग्रस्त फतेहपुर गांव के नरेश यादव की पुत्री शिम्पी कुमारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा महिला के शव को कागजी प्रक्रिया पूरी कर शनिवार की दोपहर 1:00 बजे सदर अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टर द्वारा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव को परिजन के हवाले कर दिया गया।