पन्ना: पन्ना के चिता आंदोलन में पुलिस का कहर, अगुवा दिव्या अहिरवार व हिसाबी राजपूत घसीटकर हिरासत में
Panna, Panna | Sep 29, 2026 पन्ना के मझगांव डैम प्रभावित क्षेत्र में मुआवजा और पुनर्वास की मांग को लेकर चल रहा चिता आंदोलन पुलिसिया कार्रवाई के बाद उग्र हो गया है। आरोप है कि बेदखली का विरोध कर रहीं दिव्या अहिरवार और हिसाबी राजपूत समेत कई ग्रामीणों को पुलिस ने घसीटकर हिरासत में लिया और लाठीचार्ज किया। कई महिलाएं घायल हैं।