बिजावर: सटई थाने में फरियादी से गाली-गलौज का वीडियो वायरल, एसआई लाइन अटैच
छतरपुर के सटई थाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शुक्रवार की सुबह 10 बजे वायरल हो रहा है, जिसमें उपनिरीक्षक तिलक सिंह फरियादी से अभद्र भाषा में बात करते नजर आ रहे हैं। महिलाओं के सामने भी गाली-गलौज करने पर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी अगम जैन ने आरोपी SI को लाइन अटैच कर जांच शुरू कर दी है