सिरोही: सिरोही में HPV टीकाकरण अभियान को लेकर प्रशासन सख्त, कलेक्टर ने की समीक्षा
Sirohi, Sirohi | Apr 29, 2026 जिले में HPV (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान को गति देने के लिए जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने राजस्व बैठक में समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की सभी पात्र बालिकाओं तक वैक्सीन पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए तथा निजी विद्यालयों की छात्राओं को भी अभियान से वंचित न रखा जाए।