बहराइच: अहिराटांड़ इलाके में खाना बनाते समय कुकर फटने से एक महिला झुलसी, अस्पताल में इलाज जारी
जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अहिराटांड़ इलाके में खाना बनाते समय अचानक कुकर फट गया। जिससे महिला झुलस गई। जिसे इलाज के लिए परिजन बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। वहीं हालत स्थिर बनी हुई है। परिजनों ने बताया कि खाना बनाते समय अचानक कुकर फट गया था। जिससे महिला झुलस गई। वहीं इलाज जारी है।