झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने गुवा सेल खदान क्षेत्र के जीरो प्वाइंट का दौरा कर आयरन ओर की स्थिति का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आयरन ओर क्रशिंग से जुड़े टेंडर में गंभीर अनियमितताओं की आशंका जताई। उन्होंने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि ठेकेदार द्वारा आयरन ओर की क्रशिंग किए बिना ही बिल पास करा लिया गया है।